Saturday, February 22, 2025
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.

Tag: uttar pradesh

शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्रॉफ्ट मेला, 28 देशों के शिल्पकार ले रहे हैं हिस्सा

शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्रॉफ्ट मेला, 28 देशों के शिल्पकार ले रहे हैं हिस्सा

Buddhadarshan News, New Delhi शिल्प और कला का अंतरराष्ट्रीय संगम कहा जाने वाला सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। मेले का ...

महज 10 सालों में 4 हजार से ज्यादा नि:शुल्क सर्जरी कर चुके हैं डॉ.एचएन सिंह पटेल

सर्जरी मैन डॉ.पटेल का कमाल, महिला को पहले ट्यूमर से निजात, अब मिला मातृत्व सुख

4300 से ज्यादा मरीजों की फ्री में सर्जरी कर चुके हैं डॉ.एचएन पटेल बड़हलगंज स्थित रामरती अस्पताल के मालिक हैं ...

यूपी के सभी किलों का होगा संरक्षण: योगी

यूपी के सभी किलों का होगा संरक्षण: योगी

बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के सभी किलों को संरक्षित किया जाएगा। इस बाबत एक आध्यात्मिक सर्किट बनाया जाएगा। इसमें चुनार का किला, झाँसी किला, कालिंजर किला आदि को शामिल किया जाएगा। टूरिस्ट बुकलेट से ताजमहल गायब होने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि चूंकि बौद्ध सर्किट व आध्यात्मिक सर्किट पर काम होने के साथ ताजमहल के लिए अलग प्रोजेक्ट बनाया गया है। ताजमहल के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाए जाने की वजह से बुकलेट में दूसरे पर्यटन स्थलों को जगह मिली। ताजमहल के संरक्षण का काम तो सरकार कर ही रही है। मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तीन सड़कों का शिलान्यास तथा कप्तानगंज तथा कप्तानगंज तहसील व कसया तहसील में निर्मित आवासीय भवना ें का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं की समस्याओं के निवारण के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया और समन्वय स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में पर्यटन स्थल भगवान बुद्ध से जुड़े हैं। यहां जल्द ही पर्यटकों के लिए टूरिस्ट पुलिस का गठन किया जाएगा। माथा कुंवर स्टाप पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, पार्किंग, लाइट एंड साउंडस महापरियोजना पर सोलर लाइट इत्यादि का इंतजाम,  रामाभार स्तूप पर सोलर लाइट्स, सीसीटीवी कैमरा व पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पर्यटन को प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हों।

पहले थें सीमेंट कंपनी के प्रेसिडेंट, अब गांव में साइंस गुरू बन गए पटेल राजेंद्र प्रसाद

पहले थें सीमेंट कंपनी के प्रेसिडेंट, अब गांव में साइंस गुरू बन गए पटेल राजेंद्र प्रसाद

  -रिटायर्ड लोग साइंस गुरू से लें प्रेरणा   बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली जो लोग रिटायरमेंट के बाद जीवन को डूबता सूरज की नजर से देखने लगते हैं, उनके लिए पटेल राजेंद्र प्रसाद सर, एक उजाले की तरह हैं। ऐसे लोग राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खुद को ऊर्जावान बना सकते हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव (स्माईल पिंकी का गांव) के निवासी पटेल राजेंद्र प्रसाद जिंदल सीमेंट कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद से पिछले साल रिटायर्ड हुए। हालांकि 60 साल पूरा होने के बावजूद कंपनी राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थी। अन्य सीमेंट कंपनियां भी राजेंद्र प्रसाद को नौकरी का ऑफर दिया, लेकिन राजेंद्र प्रसाद ने रिटायरमेंट के बाद अपनी बुजुर्ग मां की सेवा करने और ग्रामीण युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए गंगा किनारे स्थित अपने पैतृक जिला मिर्जापुर को अपनी कर्मस्थली बनाने का फैसला किया और पिछले एक साल की कड़ी मेहनत और लगन से आपको मिर्जापुर से नेशनल साइंस कांग्र्रेस के लिए चुना गया है। इसके अलावा आपको जिला साइंस क्लब का स्थायी स्पीकर बनाया गया है। अमूमन देखा जाता है कि रिटायरमेंट के बाद अधिकांश लोगों की दिनचर्या खराब हो जाती है, जिसकी वजह से ऐसे लोगों का स्वास्थ्य भी खराब होने लगता है। ऐसे लोगों को राजेंद्र प्रसाद से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि वे रिटायरमेंट के बाद भी सही ढंग से जीवन का सदुपयोग कर सकें और खुद को स्वस्थ रख सकें। बेल्लारी में लगाए 15 हजार नीम के पौधे-  राजेंद्र प्रसाद ने सूरत से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अधिकांश समय महाराष्ट्र, कनार्टक में 35 सालों तक उच्च पदों पर नौकरी की। पर्यावरण के प्रति लगाव की वजह से राजेंद्र प्रसाद ने नौकरी पीरियड के दौरान बेल्लारी में 15 हजार नीम के पौधे लगाए। इसके अलावा अन्य विभिन्न देसी प्रजाति के पौधों को भी लगाया। गांव में खोले डेयरी फार्म-  रिटायरमेंट के बाद राजेंद्र प्रसाद ने गांव में गौशाला खोले हैं। सोलर पैनल भी लगाए हैं। जल्द ही युवाओं के लिए सस्ती दर पर कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा गोबर गैस संयंत्र, मेडिसिनल प्लांट भी लगाएंगे। छात्रों को करते हैं मोटिवेट- इन सभी कार्याें के अलावा राजेंद्र प्रसाद अपने बचे हुए समय में विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को मोटिवेट करते हैं। उन्हें बदलते समय के साथ एजुकेशन फिल्ड में आने वाली चुनौतियां, पर्यावरण इत्यादि के बारे में बताते हैं।

Page 2 of 2 1 2
  • Trending
  • Comments
  • Latest

FIND US ON FACEBOOK