Buddhadarshan News, Kushimagar/Lucknow
बौद्ध धर्म गुरु, कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं म्यांमार बौद्ध विहार कुशीनगर के प्रमुख 89 वर्षीय भंते ज्ञानेश्वर महाथेरो का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।
बौद्ध धर्म गुरु के अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर 10 नवंबर तक म्यांमार बुद्ध बिहार में रखा जाएगा।
बौद्ध धर्म गुरु के निधन से भारत सहित विदेशों में रह रहे उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।
दो साल पहले म्यांमार की सरकार ने उन्हें विशिष्ट धार्मिक उपाधि अभिधजामहारथागुरु से अलंकृत किया था।
भंते ज्ञानेश्वर को पांच अगस्त 1963 को गुरु भिक्षु चंद्रमणि महाथेरो ने कुशीनगर में दीक्षा दी थी। तब से वह यहीं रह रहे थे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
Pls read: How to reach Mahaparinirvan Sthal, Kushinagar
Pls Read: How to reach Sravasti, by bus, train, taxi or flight








