Thursday, May 7, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

TajMahal: मुमताज की कब्र देखने के लिए देने होंगे 200 रुपए

admin by admin
February 14, 2018
in Latest News, Most Popular Place
0
Home Latest News

Buddhadarshan News, New Delhi

दुनिया भर में प्रेम की निशानी के तौर पर मशहूर सातवां अजूबा ताजमहल का दीदार करना अब महंगा हो गया है। अब ताजमहल के अंदर मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की कब्र देखने के लिए आपको 200 रुपए अलग से देना होगा। ताजमहल देखने के लिए अब आपको 40 रुपए के बजाय 50 रुपए का टिकट खरीदना पड़ेगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने सरकार यह कदम ‘नीरी’ रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर उठाने जा रही है, ताकि पर्यावरण एवं अन्य दृष्टियों से ताजमहल को सुरक्षित रखा जा सके। बढ़ी हुई फीस आगामी एक अप्रैल से लागू होगी।

ऐतिहासिक विरासत ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटकों को अब ताजमहल परिसर के अंदर एक टिकट पर केवल 3 घंटे रहने की ही अनुमति होगी। अब तक पर्यटक एक टिकट पर दिनभर रह सकता था।

विदेशी पर्यटकों के मद्देनजर विशेष इंतजाम:

इंडिया आने वाले विदेशी पर्यटक मुख्यत: ताजमहल देखने जरूर जाते हैं। ऐसे में सरकार ने यहां पर विशेष सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है। विदेशी पर्यटकों के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर यहां पर एक अलग कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कुम्भ मेला से पहले पूर्वांचलवासियों को ‘सीप्लेन’ का तोहफा देंगे नितिन गडकरी

 यहां पर उन्नत टिकटिंग व्यवस्था के साथ ही लाइन प्रबंधन प्रणाली और ताज परिसर के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों के साथ घुमने वाले दरवाजे लगाए जाएंगे। इसके अलावा आगरा रेलवे स्टेशन को सीधे ताज कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।

नई दिल्ली से आगरा के लिए सीधी ट्रेन:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप ट्रेन अथवा टैक्सी या बस के जरिए सीधे आगरा (200 KM)  जा सकते हैं और शाम को दिल्ली वापसी कर सकते हैं। देश की सबसे तेज चलने वाली गतिमान ट्रेन (160 km/h) निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के बीच चलती है। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित दिल्ली से मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाली अधिकांश ट्रेने इस रूट पर चलती हैं। सस्ती यात्रा के लिए सुबह में निजामद्दीन से ताज एक्सप्रेस से आगरा जा सकते हैं। आगरा में ठहरने के लिए काफी सख्या में होटल और मोटल हैं।

ये भी पढ़ें:  दुर्गम क्षेत्रों में टीका लगाने वाली स्वास्थ्य कर्मी गीता वर्मा डब्ल्यूएचओ 2018 के कैलेंडर में शामिल हुईं

KeyWords: TajMahal, Agra, Central Government, Modi Government, ASI, Dr.Mahesh Sharma, monuments, grave, tomb, ticket, Agra Railway station

Link:https://buddhadarshan.com/?p=3363&preview=true

Tags: AgraAgra Railway stationasicentral governmentdr mahesh sharmagraveModi GovernmentmonumentsTajMahaltickettomb
ShareTweet
admin

admin

Next Post
प्रयाग कुम्भ मेला 2019 का ‘लोगो’ जारी

प्रयाग कुम्भ मेला 2019 का ‘लोगो’ जारी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan