Sunday, November 15, 2026
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.

Tag: Rally For Rivers

पीपल, पाकड़ जैसे देसी पेड़ों से सुधरेगी नदियों की दशा

पीपल, पाकड़ जैसे देसी पेड़ों से सुधरेगी नदियों की दशा

नदियों किनारे लगाए  जाएंगे करोड़ो पौधे बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली गंगा और उसकी सहायक नदियों की दशा सुधारने के लिए नदियों किनारे एक करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। नदियों किनारे विशेष तौर पर पीपल, पाकड़, आम, नीम, बरगद इत्यादि के अलावा औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। लखनऊ में आयोजित ‘रैली फॉर रिवर्स’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में नदियों को मां का स्थान प्राप्त है। नदियों की दशा सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा उनके किनारे बड़ी संख्या में वृक्षारापेण किया जा रहा है। सद्गुरु ने कहा कि हमारी नदियां हमारी धरोहर हैं और हमारी प्राणदायिनी भी हैं। सद्गुरु की संस्था ईशा फाउंडेशन द्वारा लखनऊ में आयोजित  ‘रैली फाॅर रिवर्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की अवैज्ञानिक सोच की वजह से आज नदियों को बचाना एक चुनौती हो गयी है। अब समय आ गया है कि हम सब नदियों को बचाने के लिए अभियान स्वरूप काम करें, ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदियों को बचाने के लिए ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत 20 हजार कराेड़ रुपए की व्यवस्था की है।

FIND US ON FACEBOOK