How to go Aligarh Muslim University
Buddhadarshan News, Aligarh
अलीगढ़ Aligarh शिक्षा के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
अलीगढ़ तालों के लिए भी मशहूर है।
यहां पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित है।
यहां देश-विदेश के मुस्लिम छात्र काफी संख्या में पढ़ने आते हैं।
आप यहां पर बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से कैसे पहुंचे अलीगढ़:
उत्तर भारत की अधिकांश ट्रेन अलीगढ़ होते हुए जाती हैं।
देश के किसी भी हिस्से मुंबई, चेन्नई, कोलकात्ता, हैदराबाद, गुवाहाटी से आसानी से आप अलीगढ़ पहुंच सकते हैं।
रेलवे स्टेशन उतरकर आप ऑटो अथवा टैक्सी के जरिए कुछ मिनट में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंच सकते हैं।
बस से कैसे पहुंचे अलीगढ़:
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अधिकांश बसें अलीगढ़ जाती हैं।
इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से हर घंटे अलीगढ़ के लिए बसें उपलब्ध हैं।
फ्लाइट से कैसे पहुंचे अलीगढ़:
अलीगढ़ से दिल्ली की दूरी लगभग 150 km है।
आपको फ्लाइट से पहले दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आना होगा।
देश के हर हिस्से और विदेशों से आसानी से फ्लाइट सर्विस मिल जाएगी।
यहां से आप टैक्सी अथवा बस के जरिए आसानी से अलीगढ़ पहुंच सकते हैं।
टैक्सी से कैसे पहुंचे अलीगढ़:
दिल्ली के अलावा जयपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों से टैक्सी के जरिए अलीगढ़ पहुंच सकते हैं।
हर शहरों में आसानी से टैक्सी सर्विस उपलब्ध है।
Pls read कैसे पहुंचे एम्स How to reach AIIMS