Thursday, May 7, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

मिलिये इस किसान से, गेहूं- धान की नई प्रजाति से लेकर सस्ती कंबाइन मशीन तक बना दिए

admin by admin
December 22, 2024
in Blog
0
Home Blog

 

बलिराम सिंह, नई दिल्ली
एक किसान जो मात्र 12वीं तक कला वर्ग से पढ़ाई की, पारिवारिक समस्या की वजह से बीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पिता के साथ खेती में जुट गया। आज इस किसान को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील किसान के तौर पर जाना जाता है, इन्होंने पिछले 15 सालों के दौरान गेहूं-धान, गन्ने की नई प्रजाति, नई कम्बाइन मशीन और अब मोबाइल सोलर पम्प भी विकसित कर दिया है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली से लगभग 700 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी आज्ञाराम वर्मा की, जिन्हें कुछ महीना पहले राष्ट्रपति भवन में भी आमंत्रित किया गया।
वर्ष 2004 में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में आयोजित किसान मेले में आज्ञाराम वर्मा को आने का मौका मिला और यहां से मिली प्रेरणा के जरिए आज्ञा राम वर्मा ने उन्नत खेती और इनोवेशन (आविष्कार) की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। इन्होंने न केवल गेहूं, धान और गन्ना की नई प्रजाति विकसित की है, बल्कि गेहूं काटने की सस्ती कम्बाइन मशीन और माेबाइल सोलर पम्प भी विकसित किए हैं, जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं।
मोबाइल सोलर पम्प का इनोवेशन-
आज्ञाराम वर्मा ने हाल ही में मोबाइल सोलर पम्प विकसित किया है। यह सोलर पम्प सामान्य पम्पों से अलग है। इसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सिंचाई के लिए उपयोग कर सकते हैं। सिंचाई के बाद इसे घर पर लाकर रखा जा सकता है। ताकि सुरक्षित रहे। सिंचाई में उपयोग न करने की स्थिति में इसे घरेलू उपयोग में लाया जा सकता है। दूसरे किसानों को भी इससे सहयोग किया जा सकता है। 
गेहूं की कटाई के लिए सस्ती कम्बाइन मशीन बनाया-
आज्ञाराम वर्मा ने गेहूं की कटाई के लिए कम्बाइन मशीन भी विकसित की है, जिसकी लागत सामान् मशीनों से बहुत कम है। इसे मात्र 2 लाख 75 हजार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। जिसका वजन 18 कि्वंटल है। अन्य मशीनों की तुलना में लगभग 5 गुना सस्ती है। मशीन की खराबी को स्वयं ठीक किया जा सकता है। इसके लिए अधिक पॉवर के ट्रैक्टर की आवश्यकता नहीं है। यह मशीन गेहूं की फसल को जड़ से काटती है। ऐसे में फसल अवशेष को जलाने की जरूरत नहीं है और मवेशियों के लिए भूसा भी मिलेगा।
मशीन की खूबियां-
मशीन द्वारा मात्र एक घंटे में लगभग एक एकड़ खेत की कटाई की जा सकती है। सात फिट चौड़े कटर से युक्त इस मशीन में मात्र नौ बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है। एक साथ गेंहू की कटाई व भूसा बनाने का कार्य किया जा सकता है। मशीन में दो अलग-अलग भण्डारण टैंक लगाए गए हैं। सांसद हरीश द्विवेदी भी मशीन को देख चुके हैं। माना जा रहा है कि यह मशीन छोटे किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
गेंहू व धान की नई प्रजाति-
आज्ञा राम वर्मा ने गेंहू और धान की भी नई प्रजाति विकसित की है। गेंहू की इस प्रजाति का प्रचार प्रसार अन्य जिलों में भी कराया गया। इस गेंहू की उत्पादकता जांचने के लिए क्रॉप कटिंग कराया गया। इस गेंहू का उत्पादन 64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ है।
आज्ञाराम वर्मा ने सबसे पहले गेहूं की प्रजाति विकसित की। तीन नई प्रजाति के बीजों की बुआई की। इनसे कुछ बीज अलग करके 10 वर्ग मीटर खेत में मिश्रिति बुआई की। फसल विकास के दौरान इन्हीं पौधों के बीच एक पौधा चौड़ी पत्ती व मोटे डंठल वाला दिखाई दिया। इसे चिन्हित करके इसकी बाली को जालीदार कपड़े से पकने तक देखभाल करता रहा। पकने के बाद इसे अलग निकालकर निचोड़ा गया तो अन्य पौधों के दाने के अपेक्षा इसके दाने मोटे और 85 दाने स्वस्थ थे। इन्हें इकट्ठा करके वर्ष 2006 में इनकी बोआई की गई। और फसल तैयार हुई, जिसे वैज्ञानिकों ने आकर जांच की और सही पाया। आज्ञाराम वर्मा द्वारा विकसित की गई गेंहू की नई प्रजाति को एआर 64 (आज्ञाराम 64) नाम दिया गया। इसके अलावा इन्होंने धान और गन्ने की भी नई प्रजाति विकसित की है। मार्च महीने में नई दिल्ली स्थित पूसा संस्थान में आयोजित कृषि मेले में भी केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गन्ने की नई प्रजाति के लिए आज्ञाराम वर्मा को सम्मानित किया।
अब तक आज्ञा राम वर्मा को प्राप्त पुरस्कार-
-नवाचारी किसान सम्मान, गुजरात सरकार
-नवाचारी किसान सम्मान कृषक उन्नति मेला, नई दिल्ली
-बागवानी उच्च केला उत्पादकता हेतु पुरस्कार, बस्ती
-उच्च सब्जी उत्पादकता हेतु पुरस्कार उद्यान विभाग, जनपद बस्ती
-धान के उच्च उत्पादकता हेतु पुरस्कार कृषि विभाग, जनपद बस्ती
-कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए नई गेहूं की प्रजाति विकसित करने के लिए फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मान प्राप्त
नोट-अब तक 13 सम्मान प्राप्त कर चुके हैं
Pls read buddhadarshan.com Bodh Gaya, Buddha attained enlightenment here
Tags: a progressive farmer of BastiBastideveloped a new mobile solar pumpdeveloped new varieties of wheatFarmer Agya ram Vermafarmer Agyaram Vermapaddy and sugarcane
ShareTweet
admin

admin

Next Post

दिल्ली में महामारी का रूप ले रहा है चिकनगुनिया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan