Thursday, May 7, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

बुजुर्गों को किराए पर मकान देगा डीडीए

Senior Citizen

admin by admin
December 22, 2024
in Blog
0
Home Blog


 
नौ सेना के साथ मिलकर डीडीए बनाएगा 1550 स्टूडियो अपार्टमेंट
बलिराम सिंह, नई दिल्ली
शहरीकरण और बदलते सामाजिक परिवेश का एक और प्रतिकूल असर हमारे सामाज पर तेजी से फैलता जा रहा है। शहरों में बुजुर्ग अकेले होते जा रहे हैं और उनकी देखरेख की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। रोजगार की वजह से युवाओं का अपने शहर पलायन करना भी समस्या की एक वजह है। ऐसी समस्याओं को देखते हुए दिल्ली विकास प्रािधकरण ने बुजुर्गों के लिए एक अलग तरह की अनोखी योजना लाया है। इसके तहत डीडीए सेवानिवृत बुजुर्गों को किराए पर मकान देगा। डीडीए ने इस बाबत भारतीय नौसेना के साथ एक करार किया है। योजना के तहत द्वारका सेक्टर 16 में 1550 स्टूडियो अपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा।
बदलते दौर में एकल परिवार की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही बुजुर्गों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। इसी के तहत डीडीए ने नौ सेना के साथ मिलकर ओल्ड ऐज होम के निर्माण की योजना बनाई है। ये होम अगले चार सालों में बनकर तैयार हो जाएंगे। हालांकि इस संपत्ति पर आवंटी को मालिकाना हक नहीं मिलेगा, लेकिन उसे जीवन भर के लिए आवास में रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर प्रत्येक बुजुर्ग को एक सामान सामाजिक माहौल दिया जाएगा। नौ सेना के सेवानिवृत कर्मचारियों को 200 अपार्टमेंट दिए जाएंगे। इसके अलावा शेष अपार्टमेंट अन्य सरकारी विभागों के सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया जाएगा।
12 एकड़ जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट-
योजना के तहत द्वारका सेक्टर 16 में लगभग 12 एकड़ भूभाग पर ओल्ड ऐज होम का निर्माण किया जाएगा। यहां पर 462 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 1550 स्टूडियो अपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक की एरिया लगभग 550 वर्ग फीट होगा। निर्मित क्षेत्र का 10 फीसदी हिस्सा व्यावसायिक सुविधाओं के लिए दिया जाएगा।
मैट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा की जाएगी मुहैया-
योजना पूरा होने के बाद इसे मेट्रो की कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा और इसमें मनोरंजनात्मक और स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं सहित नर्सिंग एवं एंबुलेंस सेवाएं भी होंगी। बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के लिए विशेष तौर पर डिजायन किया जाएगा। जिसमें स्नानघर और शौचालयों में फिसलने की समस्या न हो। हैंडरेल और रैंम्पस जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी।
आवंटी की मौत के बाद पति अथवा पत्नी को मिल सकती है सुविधा-
हालांकि ये अपार्टमेंट जीवन भर के लिए किराए पर दिए जाएंगे, लेकिन किसी आवंटी की मौत के बाद उसके पति अथवा उसकी पत्नी को भी ये आवास मिल सकते हैं। लेकिन इन आवंटियों को ये संपत्ति किसी को भी हस्तांतरित अथवा विक्रय की अनुमति का अधिकार नहीं हाेगा। आवंटी की मृत्यु के बाद डीडीए इस मकान को प्रतीक्षा सूची में अगले व्यक्ति को पुन: आवंटित कर देगी।
8.2 लाख रुपए करने होंगे जमा-
प्रत्येक आवंटी को पंजीकरण के दौरान 2.2 लाख रुपए का भुगतान करना होगा, जिसमें से 20 हजार रुपए पंजीकरण शुल्क होगा। इसके अलावा आवंटन के समय 6 लाख रुपए और जमा करना होगा।
प्रतिमाह 10 हजार रुपए जमा करने होंगे-

फ्लैट के रखरखाव के लिए प्रति महीने 10 हजार रुपए दिया जाएगा। इसमें 3 हजार रुपए रखरखाव के तौर पर आउटसोर्सिंग को दिया जाएगा और 7 हजार रुपए डीडीए को निर्माण लागत को आंशिक रूप से पूरा करने के लिए जमा किया जाएगा।

Pls read buddhadarshan.com Bodh Gaya, Buddha attained enlightenment here

Tags: DDAhouseIndian navyrentsenior citizens
ShareTweet
admin

admin

Next Post

राजाराम यादव सेवानिवृत, 30 सालों तक संसद की कार्यवाही पर रखी नजर

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan