Five Buddhist monks met former Chief Minister Akhilesh Yadav
Buddhadarshan News, Lucknow
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पांच बौद्ध भंते मिले।
उन्होंने अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश की सुख-समृद्धि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही संभव है। भंते इस मत के थे कि उत्तर प्रदेश में विकास और सौहार्द सद्भाव को अखिलेश यादव ने ही बढ़ावा दिया था।
भेंट करने वाले भंते थे सुमित भंते रतन, भंते बोधि रतन, भिक्षुणी वंदना, भिक्खु प्रज्ञा कीर्ति एवं भिक्खु स्वरूप नंद। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा अफजल चौधरी भी मौजूद रहे।
Pls read: कैसे पहुंचे महापरिनिर्वाण स्थल