Friday, May 8, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

जम्मू आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द

हजारों यात्री फंसे, बारिश व भूस्खलन के मद्दे नजर लिया गया फैसला

admin by admin
August 30, 2025
in Latest News
0
Home Latest News

Buddhadarshan News, Lucknow

जम्मू में बारिश व भूस्खलन की वजह से वहां आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश आने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को जम्मू से पहले अंबाला में ही रोक दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक जम्मू से आने वाली जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस और लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। अमरनाथ एक्सप्रेस और कोलकाता जम्मूतवी ट्रेन का संचालन शुक्रवार को भी नहीं होगा।

पिछले सप्ताह लखनऊ से ट्रेनों के जरिये 18700 से अधिक यात्री जम्मू गए हैं। वहां फंसे यात्रियों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। स्पेशल ट्रेन यात्रियों को जम्मू से दिल्ली तक लाएंगी। दिल्ली से दूसरी ट्रेनों से यात्रियों को लखनऊ लाया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त:

उत्तर प्रदेश की तरफ आने वाली ट्रेनों में कटरा-ऋषिकेष, जम्मूतवी-वाराणसी, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी, उधमपुर-छपरा, कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

वैष्णो देवी कटरा से 28 अगस्त को चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, भागलपुर से 28 अगस्त को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और शहीद कैप्टन तुषार महाजन से 27 अगस्त को चलाई गई 05194 छपरा स्पेशल को निरस्त किया गया है।

ये ट्रेनें हुईं आंशिक निरस्त:

यूपी से जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सिलायदह एक्सप्रेस को लुधियाना, राजगीर-उधमपुर एक्सप्रेस को अंबाला, वाराणसी-जम्मू तवी को जालंधर कैंट, गुवाहाटी-जम्मूतवी को सहारनपुर, छपरा-उधमपुर को जालंधर, कामाख्या-जम्मूतवी को घगवाल, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस की यात्रा को जालंधर कैंट पर समाप्त कर दिया गया है।

उधर से आने वाली ट्रेनों में जम्मूतवी-गुवाहाटी को सहारनपुर, जम्मूतवी-धनबाद को अंबाला कैंट, जम्मूतवी-वाराणसी को जालंधर कैंट पर समाप्त करते हुए वापसी में वहीं से चलाया जा रहा है।

Pls read: How to reach Vindhyachal temple by train, bus, taxi or flight

Tags: canceledJammuTrains
ShareTweet
admin

admin

Next Post
KP Maurya

रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केशव प्रसाद मौर्य

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan