Thursday, May 7, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

Yamuna कृष्ण को मानते हैं तो उनकी पत्नी यमुना का भी आदर कीजिए, पावन नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाइए

admin by admin
January 27, 2017
in Blog
0
Home Blog


बलिराम सिंह, नई दिल्ली
यदि आप कृष्ण को मानते हैं तो आज यम द्वितीया के दिन भगवान कृष्ण की चौथी पत्नी यमुना का भी आदर कीजिए और प्रण कीजिए कि हम यमुना को प्रदूषित न होने दें। अपनी जरूरतों को पर्यावरण के अनुकूल बनाइए। ताकि नदी के प्रदूषण में गिरावट आए।
पौरािणक मान्यताओं के अनुसार यमुना को सूर्य और उनकी पत्नी संजना (चेतना) की बेटी और मृत्यु के देवता यम की जुड़वा बहन माना जाता है। बहुत सारे भारतीय मंदिरों में यमुना को गंगा के साथ दिखाया जाता है। मंदिरों के द्वार के एक तरफ यमुना और दूसरी तरफ गंगा होती है। गंगा चांद की तरह सफेद रंग में एक मकर पर विराजमान दिखती है, जबकि यमुना काले रंग की देवी (कालिंदी) के रूप में स्थापित की जाती हैं। और वह कश्यप (कछुआ) के ऊपर स्थित होती हैं।
कृष्ण की बाल लीलाओं में शामिल हैं यमुना-
लगभग 3800 वर्ग किमी में फैली ब्रज भूमि यमुना नदी के दोनों तरफ स्थित है, भगवान कृष्ण यमुना के किनारे मथुरा (ब्रज) में पैदा हुए और यही गोकुल में उनकी परवरिश हुई थी। गोकुल भी यमुना के किनारे ही पड़ता है। यह नदी न केवल कृष्ण की बाल लीलाओं में बहुत बड़े पैमाने पर दिखाई देती है, बल्कि इसे कृष्ण की चौथी पत्नी भी माना जाता है। 
कांपती नदी है यमुना-
मान्यता है कि जब संजना का सामना सूर्य की तेज चमक से हुआ तो वह अपनी अंाखें खुली नहीं रख पायी और कांपने लगी। यही वजह है कि यमुना को अक्सर कांपती नदी भी कहा जाता है। यमुना की यह खासियत उसके असंख्य मोड़ों और घुमाओं को देखकर समझा जा सकता है। ये घुमाव बाटेश्वर नामक स्थान पर बहुत साफ दिखाई देते हैं।
महाभारत में यमुना एक पवित्र नदी-
महाभारत (जिसे अपने प्रकार की सबसे पुरानी कृति माना जाता है) में भगवान कृष्ण एक केंद्रीय पात्र हैं। महाभारत को कृष्ण के उपदेशों यानी गीता के लिए खासतौर से जाना जाता है। कृष्ण ने ये उपदेश अपने मित्र और अनुयायी अर्जुन को कुरूक्षेत्र के युद्ध में दिए थे। यह कुरूक्षेत्र भी यमुना के बेसिन में ही पड़ता है। इन उपदेशों में यमुना और इसके किनारे पड़ने वाली जगहों का कई बार जिक्र आया है। आज भी लाखा मंडल, हथियारी, इंद्रप्रस्थ, गड़ाया, वृंदावन आदि कृष्ण, पांडवों और महाभारत के किस्से कहानियों का अभिन्न अंग है। महाभारत में यमुना एक बहुत पवित्र नदी मानी गई है।
पांडव जब तीर्थ यात्रा पर निकले थे, तो संत लोमाशा ने युधिष्ठिर से आह्वान किया था कि वह यमुना में स्नान करें, माना जाता है कि यमुना में केवल एक बार के स्नान से ही व्यक्ति काे मोक्ष मिल जाता है। (स्रोत-यमुना नामा)
ShareTweet
admin

admin

Next Post

सिस्टम की हकीकत बयां करता है सूबेदार रामकिशन का यह पत्र

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan