Buddhadarshan News, Lucknow
युद्ध से त्रस्त दुनिया में अमन चैन की बहाली हेतु 13 मार्च को विश्व शान्ति मार्च एवं प्रार्थना सभा का लखनऊ में आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ0 आंबेडकर महासभा द्वारा किया गया है।
महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि यह शान्ति मार्च 13 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे डॉ० आंबेडकर महासभा परिसर से प्रारम्भ होकर हजरतगंज स्थित डॉ० आंबेडकर प्रतिमा तक किया जाएगा और वहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन जाएगा। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विश्व शान्ति एवं मानव कल्याण हेतु मंगलकामना की जाएगी।
Pls read : कैसे पहुंचे लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट
Pls read: तथागत बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल-लुम्बिनी, बोध गया, सारनाथ,,,,








