Saturday, May 9, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के अनावरण में शामिल होंगे यूपी के किसान

अनुप्रिया पटेल वाराणसी में ट्रेन को दिखाएंगी झंडी

admin by admin
January 2, 2025
in Latest News
0
Home Latest News

Buddhadarshan News, Jaunpur

अखण्ड भारत के निर्माता सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के सरदार सरोवर के पास ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के तौर पर लौह पुरुष की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतिमा का अनावरण इस महीने 31 अक्टूबर को करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को अपना दल (एस) ने भी धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के हर गांव को इस कार्यक्रम से सीधे जोड़ने के लिए अपना दल (एस) की संरक्षक एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी से बड़ौदा स्थित सरदार सरोवर तक लोगों को ले जाने के लिए एक ट्रेन बुक कराने का फैसला किया है। अनुप्रिया पटेल खुद वाराणसी में इस ट्रेन को 28 अथवा 29 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सरदार सरोवर के लिए रवाना करेंगी और इस ट्रेन के साथ वाराणसी से मिर्जापुर तक यात्रा भी कर सकती हैं।

अयोध्या में कोरिया की रानी ‘हो’ का स्मारक तैयार, 6 नवंबर को होगा उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले से सामाजिक लोगों, किसानों और महिलाओं को सरदार सरोवर स्थित ‘‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’’ के अनावरण कार्यक्रम में ले जाया जाएगा। श्रीमती पटेल ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिन हम देशवासियों के लिए काफी खास है। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले हम सबके पूज्यनीय लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए यूपी के लोगों को इस कार्यक्रम से सीधे जोड़ने के लिए हमने वाराणसी से गुजरात के बड़ौदा स्थित सरदार सरोवर तक ट्रेन ले जाने का फैसला किया गया है। इस बाबत एक ट्रेन बुक करायी जाएगी। इसमें अपना दल (एस) के समर्थकों के अलावा अन्य कोई भी इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

आइए, आप भी किसी का भविष्य संवारिए, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र को गोद लिया

यह ट्रेन वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखराया, उरई, झांसी होते हुए गुजरात स्थित सरदार सरोवर जाएगी।

ट्रेन में महिलाओं के लिए बकायदा अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था होगी।

जो भी इच्छुक व्यक्ति सरदार सरोवर जाना चाहता है, वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर स्थित कैम्प कार्यालय अथवा अपने संबंधित जिला के पार्टी के जिलाध्यक्ष से संपर्क करे।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले से लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

    दुनिया की सबसे प्रचाीन सिटी है वाराणसी 

‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’, एक नजर:

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ का निर्माण 2979 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है।

इस विशाल प्रतिमा के निर्माण में चार साल लगे हैं।

लगभग 1347 करोड़ रुपए की लागत से मुख्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है।

यहां 235 करोड़ रुपए से प्रदर्शनी हॉल और सभागार का निर्माण होगा।

657 करोड़ रुपए से अगले 15 सालों तक प्रतिमा का रख रखाव किया जाएगा।

इस प्रतिमा की ऊंचाई न्यूयार्क स्थित 93 मीटर ऊंचे ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ से दोगुना है।

पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाती ये बेटियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल की 138वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्टैच्यू फॉर यूनिटी’ की आधारशिला रखी थी।

इस प्रतिमा के निर्माण के लिए बीजेपी ने पूरे देश में लोहा इकट्‌ठा करने का अभियान भी चलायी थी।

Tags: anupriya patelbuddhaBuddhadarshansardar patelstatue for unitytrain book
ShareTweet
admin

admin

Next Post
Sarnath

सारनाथ में बौद्ध पर्यटकों पर अराजक तत्वों ने किया हमला

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan