Saturday, May 2, 2026
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

डॉ.अंबेडकर के सपने को 2022 तक पूरा कर लेंगे: मोदी

admin by admin
December 8, 2017
in Latest News
0
Home Latest News

Buddhadarshan News, New Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरूवार को नई दिल्‍ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्‍होंने इस संस्‍थान की आधारशिला अप्रैल, 2015 में रखी थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ.अबेडकर की दृष्टि और शिक्षा के प्रसार में केंद्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने बाबासाहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए सभी से काम करने का आह्वान किया और उम्‍मीद जताई कि हम उसे 2022 तक पूरा कर लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर अनुसंधान के लिए एक महत्‍वपूर्ण केंद्र होगा। यह सेंटर समावेशी विकास एवं संबंधित सामाजिक-आर्थिक मामलों के लिए एक थिंक-टैंक (विचारक) के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब के योगदान के लिए देश उनका ऋणी है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोगों और विशेष तौर पर युवाओं को उनकी दृष्टि और विचारों से अवगत कराया जाए। उन्‍होंने कहा कि यही कारण है कि डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित महत्‍वपूर्ण जगहों को तीर्थस्‍थल के रूप में विकसित किया गया है। दिल्ली में अलीपुर, मध्‍य प्रदेश में महू, मुंबई में इंदु मिल, नागपुर में दीक्षा भूमि और लंदन में उनके मकान ‘पंचतीर्थ’ के तौर पर आज की पीढ़ी द्वारा डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का तरीका है। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के लिए भीम ऐप केंद्र सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर की आर्थिक दृष्टि को श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री ने डॉ. अम्‍बेडकर की एक मूर्ति केंद्र के परिसर में तथा डॉ. अम्‍बेडकर की दूसरी मूर्ति का इस केंद्र के परिकोष्‍ठ में अनावरण किया।

डॉ.अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र का निर्माण 195 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह केंद्र 3.25 एकड़ में बना है। इसे केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए इसमें विशाल पुस्‍तकालय, तीन अत्‍याधुनिक सभागार, बैठने और प्रदर्शनी की व्‍यवस्‍था के साथ तीन सम्‍मेलन कक्ष निर्मित किए गए हैं।

डॉ. अम्‍बेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केंद्र की वास्‍तुकला आधुनिक तथा पारंपरिक दोनों का मिश्रण है। इसका सांची स्‍तूप तोरण जैसा प्रवेश द्वार डॉ अम्‍बेडकर के बौद्ध धर्म के प्रति लगाव का प्रतीक है। चैत्‍या मेहराब आंतरिक सज्‍जा में लाल बलुआ पत्‍थर का प्रयोग किया गया है। बुद्ध का ध्‍यान मुद्रा में आठ फुट ऊंचा पत्‍थर का स्‍तूप खुले मैदान में स्‍थापित किया गया है। खड़ी मुद्रा में डॉ. अम्‍बेडकर का स्‍तूप चैत्‍या मेहराब के सामने तथा उनके बैठे हुए मुद्रा में स्‍तूप परकोष्‍ठ के अंदर लगाया गया है। कांस्‍य निर्मित तथा इमारत के पश्चिमी कोने में स्थित दर्शनार्थ सर्व सुलभ 25 मीटर ऊंचे अशोक स्‍तंभ वाली यह इमारत अद्वितीय है।

भवन का केंद्रीय गुंबद पारदर्शी सामग्री से निर्मित है तथा राष्‍ट्र ध्‍वज के प्रतीक 24 स्पोक्स बने हैं। इसका र्इ-पुस्‍तकालय अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालयों से जुड़ा होगा। विद्ववानों, अनुसंधानकर्ताओं तथा विद्यार्थियों के लिए लगभग 2 लाख पुस्‍तकें तथा राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालयों की 70 हजार पत्रिकाएं सुलभ रहेंगी। दृष्टिबाधित लोगों के लिए पुस्‍तकालय में ब्रेल खंड भी उपलब्‍ध है।

Tags: 15 janpathbuddhaBuddhadarshanDelhiDr.Bhim Rao Ambedkardream of AmbedkarPM Narendra ModiRam Das AthawaleThawar Chand Gahlot
ShareTweet
admin

admin

Next Post
घर पर ही मिलेंगी सुविधाएं, दिल्ली होगा देश का पहला राज्य

महज़ एक माह में आरक्षित वर्ग के युवकों को मिलेगा लोन, केजरीवाल लांच करेंगे ऐप      

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026
Buudha

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन शुभारंभ

April 1, 2026
दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

April 1, 2026

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra Allahabad anupriya patel Ayodhya bihar Bodh Gaya buddha Buddhadarshan Buddhism Delhi farmers Ganga gorakhpur Gujrat health india Indian Railway Indian Train Irctc journey Kashi kushinagar lucknow Mathura mirjapur Mirzapur Narendra Modi new delhi nitish kumar patna peace PM Narendra Modi Prayagraj Santosh Gangwar sarnath siddhartha Tathagat tourism tourist train uttar pradesh Varanasi प्रयागराज बुद्ध वाराणसी

Recent News

Buddha

बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही शांति का मार्ग- केशव

April 13, 2026
Kushinagar

विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना सभा में शामिल होंगे सैकड़ो बौद्ध भिक्षु

April 12, 2026

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan